6 नवंबर 2011 - 20:30

ईरान के राष्ट्रपति ने इस्लामी देशों के प्रमुखों को ईदुल अज़हा की बधाई दी है....

ईरान के राष्ट्रपति ने इस्लामी देशों के प्रमुखों को ईदुल अज़हा की बधाई दी है।डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने इस प्रमुख इस्लामी त्योहार के अवसर पर इस्लामी देशों के प्रमुखों के नाम अपने बधाई संदेश में, इस्लामी जगत के बीच मित्रता व बंधुत्व के रिश्तों को अधिक प्रगाढ़ बनाने हेतु सभी इस्लामी देशों के बीच एकता व समरसता की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने आशा जताई है कि इस पावन अवसर पर इस्लामी देशों व राष्ट्रों के बीच पहले से अधिक एकता व एकजुटता से विश्व में प्रेम, शांति व न्याय की स्थापना होगी तथा अत्याचार, भेदभाव व दोमुखी व्यवहार समाप्त होगा। राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने इसी प्रकार मिस्र के समाचारपत्र अलअख़बार से बात करते हुए कहा है कि ईरान को धमकी देना कोई नई बात नहीं है और इसका कारण क्षेत्र में ईरान की भूमिका और शक्ति से पश्चिम विशेष रूप से अमरीका का भय है। उन्होंने ईरान व सऊदी अरब के बीच फूट डालने के अमरीका के षड्यंत्र को विफल बताते हुए कहा कि ईरान और सऊदी अरब एक दूसरे से सहयोग कर रहे हैं और ईरान सदैव वार्ता के लिए तैयार है।

..........

166